फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पोलियो मुक्त अभियान में लापरवाही न हो

पोलियो मुक्त अभियान में लापरवाही न हो

Sat, 04 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पोलियो मुक्त अभियान में लापरवाही न हो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित सीएमओ कार्यालय से शनिवार को एएनएम, आशा, समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी और सांई नर्सिंग कालेज की छात्राओं ने गाजे-बाजे संग पल्स पोलियो अभियान के लिए जन जागरूकता रैली निकली। डीएम अमित कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। नगर के मेन चौक समेत अन्य मार्गों से होते हुए पुन: सीएमओ कार्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि पोलियो मुक्त रखने के अभियान में लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

डीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि पांच वर्ष तक के शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाए। इस कार्य को स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास के कर्मचारी पूरा करेंगे। पल्स पोलियो महाभियान को सफल बनाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि जिले को पोलियो मुक्त रखने के अभियान में किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत सभी बच्चों की सूची बूथ पर रखी जाएगी और बच्चों को बूथ पर लाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान की समीक्षा के लिए प्रतिदिन शाम 5:30 बजे समस्त विकास खण्ड एवं जिले स्तर पर समीक्षा बैठक होगी। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (प्रतिरक्षण) डॉ. बीके अग्रवाल ने कहा कि जनपद में 323916 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 1090 बूथ एवं 40 ट्रांजिट टीम बनाई गई है। रविवार को बूथ दिवस के दिन प्रात: नौ बजे से सांय चार बजे तक 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक देने का कार्य किया जायेगा। जो बच्चे पोलियो की खुराक पीने से छूट जाएंगे उन्हें अगले पांच दिनो तक घर-घर जाकर पोलियो की खुराक दी जायेगी। डीपीएम(एनएचएम) उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय सिंह, रिपुंजय श्रीवास्तव, एसएमओ डॉ. मंदीप चैधरी, डॉ. एसके चतुर्वेदी, राजू, ओम प्रकाश, आशुतोष दत्त मिश्रा, संजय कुमार सिह, मो नसीमं रवि प्रकाश श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, राकेश कन्नौजिया, जयलाल, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed