{"_id":"5aa812194f1c1b21578b47f4","slug":"21520964121-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी ने सोनभद्र को 27-22 के अंतर से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी ने सोनभद्र को 27-22 के अंतर से हराया
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। युवक मंगल दल के तत्वावधान में खैराही क्षत्र के अतरौलिया राजा गांव में जय मां भवानी स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार को देर रात समापन हो गया। फाइनल मुकाबला वाराणसी एवं सोनभद्र के बीच खेला गया, जिसमें वाराणसी की टीम ने 27-22 से सोनभद्र को हरा दिया।
मुख्य अतिथि जिला उद्योग अधिकारी दिनेश आर्या एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला संयोजिका रूबी गुप्ता ने विजेता टीम वाराणसी को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया। युवक मंगल दल के जिलाध्यक्ष सौरभकांत पति तिवारी एवं जिला महामंत्री नागेंद्र मोदनवाल ने उप विजेता टीम सोनभद्र की खैरपुर को ढाई हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। तीसरे स्थान के लिए मिर्जापुर टीम को प्रधान प्रतिनिधि परमेश पटेल ने एक हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी एनबी सिंह एवं नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक अनिल सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। युवक मंगल दल घोरावल ब्लॉक प्रभारी एवं आयोजन समिति के प्रमुख मनोज दीक्षित ने सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लाल चंद वर्मा ने किया। आनंद दीक्षित, राधेश्याम, राकेश पांडेय, अजीत पटेल, मटुकधारी, संतोष मौर्या, श्यामजग यादव, शिवकुमार पटेल, राजेश पटेल, लखेंद्र पटेल, सूर्यभान पटेल आदि मौजूद रहे।