फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   टैंकर से कुचल कर सेवानिवृत हिंडाल्को कर्मी की मौत

टैंकर से कुचल कर सेवानिवृत हिंडाल्को कर्मी की मौत

Fri, 29 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
टैंकर से कुचल कर सेवानिवृत हिंडाल्को कर्मी की मौत
सोनभद्र (रेणुकूट)। पुलिस चौकी क्षेत्र के शिवा पार्क में मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित टैंकर से सेवानिवृत्त हिंडाल्को कर्मी ओम प्रकाश यादव(64) की कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर खड़ी एक बलकर से जा टकराई, जिसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया। उधर घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। बताया जाता है कि अपने हिंडाल्को कॉलोनी स्थित आवास से ओम प्रकाश यादव बस स्टैंड के समीप अपनी पान की दूकान पर जा रहे थे तभी शाम करीब चार बजे अचानक ब्रेक फेल होने से अनपरा की तरफ जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के पीछे प्रमुख वजह ताजिया का जुलूस निकलने के कारण सड़क वन वे होने से दोनों तरफ की गाड़ियां एक ही पटरी से गुजरना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed