{"_id":"5c7c1195bdec22736e4ed9a2","slug":"201551634837-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से छात्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से छात्र को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबट्र्सगंज के हाइडिल मैदान के समीप शनिवार की शाम मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से कक्षा 11वीं के छात्र विशाल मौर्य (17) को पीटकर घायल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। जिला अस्पताल में घायल छात्र का उपचार कराया गया। पुलिस हमलावरों को चिह्नित कर उनकी खोजबीन करने में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक पन्नूगंज थाना क्षेत्र के अइलकर गांव निवासी विशाल मौर्य वाराणसी के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ता है। शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे हाइडिल मैदान के समीप कुछ युवकों ने विशाल की पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर डॉयल 100 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन पिटाई करने वाले अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। थोड़ी ही देर बाद प्रभारी कोतवाल शमशेर यादव भी पहुंच गए। पुलिस घायल छात्र को कोतवाली ले गई। इसके बाद उसका उपचार कराया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही घायल के घरवाले भी पहुंच गए। घायल छात्र से पिटाई करने वालों का नाम-पता पूछने के बाद रात में ही पुलिस ने कई स्थानों पर हमलावरों को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन एक भी नहीं मिले। पुलिस का कहना है हमलावरों को चिह्नित कर लिया गया है, जल्द ही उन्हें पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।