फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   राशन न मिलने पर क्षुब्ध कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन

राशन न मिलने पर क्षुब्ध कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 11 Jan 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
राशन न मिलने पर क्षुब्ध कार्डधारकों ने किया प्रदर्शन
बभनी। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन न मिलने से क्षुब्ध कार्डधारकों ने बृहस्पतिवार को सस्ते गल्ले की दुकान पर प्रदर्शन किया। कार्डधारकों ने यहां दुकानदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी। कार्डधारकों का कहना है कि राशन के लिए तीन दिन से दुकान का चक्कर लगाया जा रहा है, लेकिन तीनों दिन राशन नही मिल सका। मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा है। सरकारी सस्ते गल्ले बभनी की दुकान पर कार्डधारक तीन दिन से राशन लेने के लिए सुबह से ही आ जाते हैं। पूरे दिन भर राशन लेने के लिए बैठे रहते हैं। शाम को सभी कार्डधारकों को खाली हाथ घर लौटना पड़ता है। कार्डधारकों में दशई राम, जावेद, रामखेलावन, सेराज अली, देव कुमारी, चंद्रकला, पार्वती, गयासुद्दीन, फूलबस, अमरावती, सीता देवी, कलपतिया, जगमन लोगों का कहना है कि तीन दिन से दुकान पर राशन लेने आ रहे हैं, लेकिन राशन नही मिल पा रहा है। इस नाते हम लोग कहीं काम करने भी नही जा पा रहे हैं। उधर कोटेदार श्रीगनेश का कहना है कि बायोमेट्रिक मशीन का नेटवर्क काम नही कर रहा है, जिसके वजह से राशन का वितरण नही हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed