{"_id":"5bc8c827bdec22696720d4be","slug":"201539885095-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका विद्युत विभाग का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका विद्युत विभाग का पुतला
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले में हो रही बेतहाशा विद्युत कटौती से क्षुब्ध होकर गुरुवार को विद्युत विभाग का पुतला फूंका। राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और सभा किया। चेताया कि यदि कटौती बंद नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के तमाम इलाकों में विद्युत की बेतहाशा कटौती की जा रही है। जब पानी के आपूर्ति का समय हो रहा है, उसी समय बिजली भी कट जा रही है। इससे उपभोक्ताओें को न तो पानी मिल रहा है और न ही बिजली। सपा के नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही से कई वार्डों में बांस, बल्ली के सहारे तार खींचा गया है। जगह-जगह तार टूटे और बिखरे पड़े हैं। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। विभाग की लापरवाही से जर्जर तार बदला नहीं जा रहा है। यदि समस्याएं दूर नहीं की गईं तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। विष्णू सोनी, मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि जिले के नक्सल क्षेत्रों मेें विद्युत आपूर्ति का जैसे कोई समय ही नहीं है। जब विभागीय कर्मी चाहते हैं विद्युत आपूर्ति ठप और बहाल कर देते हैं। शिकायत के बावजूद विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं ला रहा है। सभा का संचालन अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष जुनैद अंसारी ने किया। इस मौके पर परशुराम यादव, शकील अहमद, सुरेश अग्रहरि, धीरज केशरी, हीरालाल यादव, अंगद यादव, सतीश कुमार, मुन्ना यादव, बलदाऊ यादव, मोती कोल, गुलाम यासीन मौजूद रहे।