फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नोकझोंक के साथ बीडीसी पद पर हुआ मतदान

नोकझोंक के साथ बीडीसी पद पर हुआ मतदान

Thu, 22 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
नोकझोंक के साथ बीडीसी पद पर हुआ मतदान
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत मानपुर में बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सुकृत सदस्य के रिक्त पदों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। क्षेत्र पंचायत के मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने आपस में नोंकझोंक भी किया। मतदेय स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम रहा। सदर ब्लॉक में 24 फरवरी को वोटों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। क्षेत्र पंचायत मानपुर में पीठासीन अधिकारी रामसेवक व विजय प्रकाश द्विवेदी की देखरेख में वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां चुनाव मैदान में किरन, चमेली और मालती है। तीनों प्रत्याशी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। मतदेय स्थलों के आसपास भी उम्मीदवार वोटरों से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए निवेदन कर रही थी। दोपहर में एक प्रत्याशी के कुछ समर्थक दूसरे प्रत्याशी पर जिनका नाम वोटरलिस्ट में नहीं है, उनका भी दूसरे की जगह कराने का आरोप लगाने लगे, जिससे कुछ देर के लिए मामला गरम हो गया। हालांकि पुलिस कर्मियों ने फर्जी वोट न डाले देने का भरोसा दिलाकर सभी को शांत करा दिया। सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र पंचायत मानपुर में 1540 मतदाता थे, जिसमें 943 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। उधर ग्राम पंचायत सुकृत के वार्ड 14 में कमला और लोरिक प्रत्याशी है। यहां 351 वोटरों में से महज 137 वोटरों ने ही वोट डाले। कहा कि मतपेटिकाओं को राबर्ट्सगंज ब्लॉक में बने स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। 24 फरवरी की सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक वोटों की गिनती कर विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed