फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छेडख़ानी, छीटाकशी रोकने के लिए चलेगा विशेष अभियान

छेडख़ानी, छीटाकशी रोकने के लिए चलेगा विशेष अभियान

Mon, 04 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
छेडख़ानी, छीटाकशी रोकने के लिए चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन

सोनभद्र। सोमवार से नारी सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इसमें महिलाओं से छेडख़ानी एवं छींटाकशी को रोकने और उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस महकमें ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसके अलावा जिले के विद्यालयों में छात्राओं को भी जागरूक करने का निर्णय लिया है। एसपी आरपी सिंह ने 29 टीमें गठित की हैं। इसमें सभी एएसपी, सीओ और थाना प्रभारियों को भी शामिल किया गया है।

दो दिसंबर को सूबे के पुलिस महानिदेशक ने जिले के सभी एसपी को दिसंबर के प्रथम सप्ताह को नारी सुरक्षा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्देश दिया है। इसके अंतर्गत जिले के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी चार दिसंबर से दस दिसंबर तक अपने-अपने क्षेत्र के स्कूल/कालेज में जाकर नारी सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान अधिकारी कम से कम दो अलग-अलग स्कूल/कालेजों का भ्रमण करेंगे। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने बताया कि द्वय एएसपी, पांच सीओ और 22 थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है। इसमें महिला थाना प्रभारी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि वे खुद अलग-अलग दो कालेजों में जाकर महिलाओं-छात्राओं को महिला अपराध संबंधित कानूनी प्राविधान, महिला सुरक्षा के संबंध मेें यूपी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे यूपी 100, वुमेन पावर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्क्वायड, ट्वीटर सेवा, महिला प्रकोष्ठ, महिला सुरक्षा संबंधित अन्य महत्ववूर्ण जानकारी (सेफ्टी टिप्स) देंगे। ताकि अधिक से अधिक छात्राओं को जागरूक किया जा सकें। कहा कि जागरूकता कार्यक्रम मेें महिलाओं से संबंधित कार्य कर रही गैर सरकारी संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। स्कूल कालेजों में कार्यक्रम के आयोजन के दौरान उसे क्षेत्र के पांच महिला व पुरूष पुलिसकर्मी भी भाग लेंगे। जिससे छात्राओं के साथ-साथ पुलिस कर्मियों को भी महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त हो सकें तथा छात्राओं व पुलिस कर्मियों के बीच बेहतर समन्यव स्थापित हो सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed