फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अब ककरी माइंस के अंदर के रास्ते होगा ट्रांसपोटेशन

अब ककरी माइंस के अंदर के रास्ते होगा ट्रांसपोटेशन

Mon, 04 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
अब ककरी माइंस के अंदर के रास्ते होगा ट्रांसपोटेशन
सोनभद्र। उपजिलाधिकारी दुद्धी भानु प्रताप सिंह ने रविवार की शाम शक्तिनगर खड़िया माइंस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदूषण के बढ़ रहे स्तर और स्टेट हाइवे पर आए दिन हो रहे सड़क हादसों के बारे में जानकारी ली। ककरी माइंस के अंदर के रास्ते से ट्रांसपोर्टेशन कराने समेत अन्य कई मुद्दों को लेकर उन्होंने आठ दिसंबर को बीना में परियोजनाओं के प्रबंधकों की बैठक बुलाई।
विज्ञापन

रविवार को शक्तिनगर खड़िया पहुंचे एसडीएम ने जांच में पाया कि सड़क पर चल रहे ट्रेलर के बीच के चार पहिए चालक तेल बचाने की नीयत से निकाल ले रहे हैं। इससे तेज गति होने पर ब्रेक मारने में वाहन घसीटता है और दुर्घटना की संभावना ज्यादा होती है। वजह कि ऐसे में ब्रेक कम लगता है। इसी तरह कोयले का परिवहन ककरी वाल फाल तक किया जाता है। यह राजमार्ग से होता है। ऐसे में अब ककरी माइंस के अंदर के रास्ते ही कोयले आदि का परिवहन कराने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। जांच मेें एसडीएम ने पाया कि कोयला लदे वाहनों को ढक कर चलने का निर्देश है। ऐसे वाहनों पर तिरपाल लगाया जाना है। लेकिन आम तौर पर पतली पन्नी लगाकर ही काम चलाया जा रहा है। इन सभी समस्याओं के निदान के लिए एसडीएम ने आठ दिसंबर शुक्रवार को एनसीएल समेत अन्य सभी परियोजनाओं के प्रबंधकों, ट्रांसपोर्टरों की बैठक बुलाया है। एसडीएम ने बताया कि हादसों को रोकने के लिए पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed