फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   500 मेगावाट इकाई नहीं हो सकी उत्पादनरत्

500 मेगावाट इकाई नहीं हो सकी उत्पादनरत्

Thu, 12 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
500 मेगावाट इकाई नहीं हो सकी उत्पादनरत्
सोनभद्र (अनपरा) । तापीय परियोजना अनपरा की पांच सौ मेगावाट की सातवीं इकाई से उत्पादन लेने में परियोजना प्रबंधन नाकाम साबित हुआ है। डेढ़ माह से अधिक समय से बंद चल रही इस इकाई के टेस्टिंग के बाद लाइटअप कर 10 अक्तूबर से उत्पादन शुरू करने का दावा परियोजना प्रशासन ने किया था।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ माह से बंद चल रही पांच सौ मेगावाट की सातवीं इकाई को उत्पादन पर नहीं लिया जा सका है। यह इकाई के ट्रिप होने के बाद अनुरक्षण के दौरान गड़बड़ी होने से उत्पादन निगम को लाखों रुपये की क्षति उठानी पड़ी थी। इस मामले में अनपरा परियोजना के दो इंजीनियरों के खिलाफ जांच भी चल रही है। यूनिट के ट्रिप होने पर उत्पादन निगम के सीएमडी कामरान रिजवी को अनपरा आना पड़ा था। उन्होंने पहले तो दशहरा के पहले इससे उत्पादन शुरू हो जाने की उम्मीद जताई थी, लेकिन बाद में तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक ने इस यूनिट से 10 अक्तूबर से उत्पादन शुरू कर लिए जाने का दावा किया था। अनुरक्षण के बाद इस इकाई की आठ अक्तूबर को टेस्टिंग एवं नौ अक्तूबर को लाइटअप किया गया था। इस दौरान भी सीजीएम ने कहा था कि लाइटअप करने के एक दिन बाद 10 अक्तूबर से उत्पादन शुरू कर लिया जाएगा लेकिन अभी तक इससे उत्पादन करने में परियोजना प्रशासन नाकाम साबित हुआ है। इधर बिजली की मांग बढ़ने व उत्पादन में कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को आपात कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed