{"_id":"597244274f1c1b721a8b4901","slug":"201500660775-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बस की हुई भिडंत, कई यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-बस की हुई भिडंत, कई यात्री घायल
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। चोपन थानाक्षेत्र के मारकुंडी घाटी में शुक्रवार की सुबह छह बजे ट्रक और बस की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार दस यात्री घायल हो गए। एंबुलेेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इनमें से विजय शंकर और एलएन माथुर (22) की हालत गंभीर देख बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब छह बजे मारकुंडी में राजमार्ग पर ट्रक और बस में टक्कर हो गई। सोनभद्र डिपो की बस शक्तिनगर से वाराणसी जा रही थी। हादसे में रेणुकूट के विजय शंकर मौर्य (48), एलएन माथुर (22), कैलाश प्रकाश सिंह (52) आशा (54), विजय कुमार सिंह (45), बिहार के भभुआ जिले के जिगना के कुत्तू गोस्वामी (35), राम प्रताप गोसाई (32), घोरावल की खुशबू (25) सहित दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने घायलों की मदद करने के साथ पुलिस को सूचना दी। गुर्मा चौकी इंचार्ज और ेएंबुलेंस के जिला प्रभारी आशीष चौबे ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए आवागमन अवरुद्ध हो गया था। चौकी इंचार्ज ने यात्रियों को दूसरे बस पर बैठाकर गतव्य के लिए रवाना किया। बताते चले कि मारकुंडी घाटी में पुराने मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन हादसों पर अंकुश लगाने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रहा है।