{"_id":"595530854f1c1b5c158b45df","slug":"201498755205-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"240 लाभार्थियों में 10 करोड़ 14 लाख का लोन स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
240 लाभार्थियों में 10 करोड़ 14 लाख का लोन स्वीकृत
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित होटल में बुधवार को मेगा लोन कैंप में 240 लाभार्थियों में 10 करोड़ 14 लाख रुपये का लोन स्वीकृत किया गया।
डीएम पीके उपाध्याय ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं का फायदा उठाते हुए लोग आत्म निर्भर बनें, तथा बैंकों से कर्ज प्राप्त करने वाले नागरिक बैंकों का पैसा भी समय से वापस करें, ताकि बैंक अन्य पात्रों को भी सुगमता से रोजगार आदि के लिए लोन मुहैया कराता रहे। उन्होंने किसान राम केवल सिंह को लोन का ट्रैक्टर सौंपा। प्रशिक्षु आईएएस अतुल वत्स, इलाहाबाद बैंक के मंडलीय प्रमुख आरएल शर्मा, डीडीएम नाबार्ड पंकज कुमार, लीड बैंक प्रबंधक करूणेश कुलश्रेष्ठ, राबर्ट्सगंज शाखा के मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार, सीनियर मैनेजर वीपी श्रीवास्तव आदि ने बैंकिंग सेवाओं के बारे में बताया। लीड बैंक प्रबंधक करूणेश कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मेगा लोन कैम्प में 240 पात्रों में 10 करोड़ 14 लाख के स्वीकृति-पत्र वितरित किए गए। इलाहाबाद बैंक के अलावा इलाहाबाद संयुक्त ग्रामीण बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नैशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, आईओबी, सिंडीकेंट बैंक, कार्पोरेशन बैंक, पंजाब और सिंध बैंक, एसबीआई आदि बैंकों ने प्रतिभाग किया।