{"_id":"5955307b4f1c1b2a328b46c3","slug":"201498755195-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ग्राम प्रधान एवं सेक्रेटरी के खिलाफ होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व ग्राम प्रधान एवं सेक्रेटरी के खिलाफ होगी एफआईआर
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। सरकारी आवास के लाभार्थियों से 10-10 हजार रुपये लिए जाने के मामले में घोरावल ब्लॉक के कर्री-बरांव एवं पेढ़ गांव के पूर्व ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होगी।
डीएम पीके उपाध्याय ने गत दिनों ग्राम पंचायत कर्री-बरांव एवं पेढ़ गांव के निरीक्षण के दौरान पाया कि कर्री-बरांव के तत्कालीन प्रधान फुल्लर सिंह एवं तत्कालीन सेक्रेटरी के जरिए सरकारी आवास के लाभार्थियों से 10-10 हजार रुपये की वसूली की गई है। इसी प्रकार से पेढ़ गांव के तत्कालीन पूर्व प्रधान रामेश्वर पाल एवं तत्कालीन सेक्रेटरी अवधेश से मिलीभगत करके आवास के लाभार्थियों से 10-10 हजार रुपये की वसूली की जानकारी मिली। डीएम ने डीपीआरओ एवं घोरावल बीडीओ को आवास के लाभार्थियों से 10-10 हजार रुपये की वसूली करने वाले कर्री-बरांव तथा पेढ़ के तत्कालीन पूर्व प्रधान एवं सेक्रेटरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।