फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अवैध खनन के खिलाफ सपाइयों ने खोला मोर्चा

अवैध खनन के खिलाफ सपाइयों ने खोला मोर्चा

Wed, 28 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन के खिलाफ सपाइयों ने खोला मोर्चा
सोनभद्र। योगी सरकार के 100 दिन पूरा करने के बाद भी जिले में अवैध खनन और कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया । चारों विधानसभा के पूर्व विधायक, सभी दलों के फ्रंटल नेताओं के साथ कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम कक्ष के बाहर सीढ़ी पर बैठक कर नारेबाजी करने लगे। ज्ञापन लेने आए एसडीएम को कार्यकर्ताओं ने लौटा दिया तो करीब पौने घंटे बाद डीएम ने मांगों संबंधी ज्ञापन लिया। करीब एक से डेढ़ घंटे तक कलेक्ट्रेट में गहमागहमी रही।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जिले में अवैध खनन रुका नहीं है। बालू, गिट्टी का पट्टा कहीं और खनन कहींऔर हो रहा है। पिछली सपा सरकार की अपेक्षा बालू-गिट्टी चार गुने महंगे दाम पर बिक रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार के सारे वादे खोखले साबित हुए हैं। महंगाई और अवैध खनन पर रोक नहीं लगी तो सपा वृहद आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूूबे पूर्व विधायक रूबी प्रसाद ने कहा कि नदियों में अस्थायी पुल का निर्माण कर पोकलेन से अवैैैध खनन हो रहा है। भाजपा सरकार में व्यापारी, छात्र, नौजवान, किसान, मजदूर, व्यापारी पूरी तरह से परेशान हैं। रवि कुमार गोंड़, हिदायत उल्ला खां, मन्नू पांडेय, मंदाकिनी पांडेय, रामप्यारे सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में काननू व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। राजिक अली, रामसेवक यादव, मो. सईद कुरैशी, आमिल बेग, अनिल यादव, महफूज खां, राजाराम यादव, नितिश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed