फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   20 women participated in Heartfulness meditation

Sonebhadra News: हार्टफुलनेस ध्यान में 20 महिलाओं ने भाग लिया

Sun, 18 May 2025 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
20 women participated in Heartfulness meditation
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित लायंस क्लब भवन में हार्टफुलनेस ध्यान का तीन दिवसीय कार्यक्रम शनिवार की देर शाम सम्पन्न हुआ। इसमें एडवांस योगा ट्रेनर्स अनीता गुप्ता सहित 20 महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

हार्टफुलनेस प्रशिक्षक गोपाल ने कहा कि हमारा दिल ही है, जो हमारा सही मार्गदर्शन कर सकता है। हार्टफुलनेस का मतलब दिल की आवाज का अनुसरण करना। हम अपने दिमाग की सुनते हैं मगर दिल की आवाज नहीं सुनते हैं। हमारा दिल उस वक्त आवाज देता है, जब हमसे कुछ गलत होने वाला होता है। हार्टफुलनेस ध्यान का अभ्यास करते रहने से हम अपने दिल की सुनना सीख जाते हैं। इससे हम संतुलित, आनंदमय एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने लगते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सभी कार्यों की समाप्ति के पश्चात शाम को हार्टफुलनेस ध्यान करने से हर समय तारोताजा रहते हैं। रात में सोने से ठीक पूर्व हार्टफुलनेस प्रार्थना के माध्यम से हम अपने आंतरिक स्वर से जुड़ जाते हैं। हार्टफुलनेस ध्यान की पद्धति करीब 80 वर्ष पुरानी है। इसे फतेहगढ़ उत्तर प्रदेश के रामचंद्र जी महाराज ने प्रदान किया है। उन्होंने ध्यान को सहज बना दिया। इसलिए हार्टफुलनेस को सहज मार्ग भी कहा जाता है। प्रतिभागियों ने हार्टफुलनेस ट्रेनर को भेंट स्वरूप एक-एक पौधे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed