फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   20 injured in bus - truck collision

बस-ट्रक टक्कर में 20 घायल

Wed, 07 Oct 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 07 Oct 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
20 injured in bus - truck collision
 चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बुधवार को रोडवेज बस और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों वाहनों के चालक समेत 20 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे बैढन से सोनभद्र डिपो की एक बस सवारी लेकर गोरखपुर जा रही थी। पटवध गांव में अमिला मोड़ के पास वाराणसी से डाला गिट्टी लोड करने जा रहे ट्रक की बसे टक्कर हो गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा सुन कर आसपास के लोग पहुंचकर घायलों की मदद करने में जुट गए। पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को खिंचवा कर स्टेयरिंग में फंसे चालक वीरेंद्र (25) निवासी मिर्जापुर को बाहर निकाला।
विज्ञापन

 करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई गांव निवासी बस चालक सुरेश (32), चंद्रशेखर प्रसाद (50) निवासी डोमा, रामाश्रय (45), रविंद्र सिंह (32) निवासी दुद्धी, पुरुषोत्तम (60), पंकज (24) ककरमत्ता, बुद्धिराम यादव (60) निवासी देवतरा, कांता (30) निवासी पोढ़ी निवासी मध्य प्रदेश, शुभम शुक्ला (24) निवासी सिंधारा, शुभम (20) निवासी बैढन, इंद्रदेव (45), शिवनाथ (40) निवासी लोबंद, अरविंद (40) निवासी शाहपुर, हिरामन (50) निवासी पडऱक्ष, सत्यप्रकाश निवासी नौडिहा, आलोक (30) निवासी वाराणसी, महेंद्र (32) निवासी देवाटन छत्तीसगढ़, गुडिय़ा (35), सुचिता (3) निवासीगढ़ रेणुकूट, रामवृक्ष (42) निवासी बकरिहवा को जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने ट्रक चालक वीरेंद्र को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। चोपन थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed