{"_id":"5c7ebf37bdec221427739d68","slug":"191551810359-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनवासियों के हक में संघर्ष करने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनवासियों के हक में संघर्ष करने का ऐलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबट्सगंज के दंडइत बाबा मंदिर परिसर में भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा की बैठक हुई। इसमें वनवासियों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करने की रूपरेखा तैयार की गई।
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवंत सिंह ने कहा कि वनवासियों के हकहकूक के लिए मोर्चा अनवरत संघर्ष किया है और आगे भी करता रहेगा। वनवासियों वन भूमि से कोई भी शक्ति नहीं हिला सकती है। कहा बाप-दादा से जंगल की भूमि पर रह रहे लोगों को हटाने के लिए कोई साजिश की गई तो इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे कितना भी संघर्ष करना क्यों न पड़े। महासचिव इं. धुरंधर रघुवंशी ने कहा कि जब चुनाव आता है तो लोग समान अधिकारों की बात करने लगते हैं और जब चुनाव समाप्त हो जाता है तो भेदभाव करना शुरू कर देते हैं। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संतोष पटेल एवं सोनभद्र विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि वनवासियों, आदिवासियों के साथ होने वाले अन्याय को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गरीबों के हक की लड़ाई कंधे से कंधा मिलाकर लड़ी जाएगी। अध्यक्षता करते हुए जदयू के जिलाध्यक्ष रामभरोसे सिंह, डॉ. लोकपति, सुनील पटेल, रामनाथ ने कहा कि वनवासी अपने बच्चों को शिक्षित बनाने पर जोर दें। संचालन इं. शिव प्रसाद यादव ने किया। अमरेश पटेल, लक्षनधारी पाल, लाल बहादुर, बालेश्वर, जवाहिर, बनारसी, सोनिया आदि मौजूद रहे।