{"_id":"5a8ef8a44f1c1b3f658b4568","slug":"191519319204-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन सड़क, अस्पताल के तकनीकी जांच का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन सड़क, अस्पताल के तकनीकी जांच का निर्देश
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र/शाहगंज। जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने गुरुवार को निर्माणाधीन संपर्क मार्गों एवं पीएचसी बहुआर का औचक निरीक्षण किया। इसमें संपर्क मार्ग परासी पांडेय- उरमौरा एवं बसौली गांव के निर्माणाधीन सड़कों की स्थिति की जांच की। जांच के दौरान उन्होंने सड़कों को जगह-जगह खुदवाकर सामाग्रियों के गुणवत्ता परखी। इनमें खामियां मिलने पर सीडीओ को तकनीकी जांच करने का निर्देश दिया।
बता दें कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से तीन करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से करीब 10 किमी लंबी परासी पांडेय-उरमौरा सम्पर्क मार्ग का निर्माण हो रहा है। जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने गुरुवार को उक्त गांव के संपर्क मार्गों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने परासी पांडेय, बहुअरा में सड़क की खुदाई कराकर सड़क में उपयोग होने वाले कंक्रीट एवं डामर सहित अन्य मानकों की गुणवत्ता की जांच की। तकनीकी टीम के एसडीओ कन्हैया तिवारी, तकनीकी अनुदेशक वीपी सिंह को सामग्री एवं स्टीमेट में दर्ज सामग्री का मिलान करने के निर्देश दिया। फिर डीएम ने एक करोड़ 28 लाख 51 हजार रुपये की लागत से बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहुआर का निरीक्षण किया। इसमें कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। साथ ही आवासों के निर्माण में भी सुधार करने की बात कही। डीएम ने बसौली गांव के संपर्क मार्ग, तालाब को भी देखा। तालाब में पर्याप्त पानी पाया और संपर्क मार्ग निर्माणाधीन मिला। उन्होंने गांव के कक्षा छह के छात्र मुकेश कुमार भारती से गांव की पेयजल व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। गांव में शुद्ध पेयजल आपूर्ति का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि समय-समय पर निर्माणाधीन कार्यों की नियमित रूप से जांच की जाएगी। इसमेें किसी भी स्तर से लापरवाही बरती गई तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।