{"_id":"5a662b164f1c1bb3208b4c0a","slug":"191516645142-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र की चौथी फाइल... दस खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र की चौथी फाइल... दस खबर
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर 48 घंटे पूर्व जिले के बिहार, झारखंड, एमपी और छत्तीसगढ़ बार्डर पर फोर्स अलर्ट रहेगी। बैरियर लगाकर बार्डर को सील कर दिया जाएगा। जंगली एवं पहाड़ी रास्तों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। सीमावर्ती इलाकों में सादे पोशाक में आधुनिक असलहों एवं वायरलेस सेट के साथ जवानों को तैनात किया जाएगा।
नक्सल प्रभावित सोनभद्र पूर्व में नक्सलियों के निशाने पर रहा है। यह अलग बात है कि अब नक्सली गतिविधियां भले न हों। लेकिन पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर हमेशा चौकन्ना रहता है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सोमवार को एसपी ने नक्सल इलाकों और पड़ोसी राज्यों की सीमा को स्पर्श करने वाले सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन कांबिंग करने का निर्देश जारी किया। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने बताया कि 25 जनवरी की शाम छह बजे से 26 जनवरी की शाम छह बजे तक झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश बार्डर को सील कर दिया जाएगा। बार्डर पर तैनात फोर्स को जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन तलाशी लेने और संदिग्धों को गिरफ्तार करने की छूट रहेगी। पूर्व में पड़ोसी राज्यों से जिन जंगली एवं पहाड़ी रास्तों से नक्सलियों का जिले में आना-जाना रहा है वहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा सीमावर्ती इलाकों में सादे पोशाक में 50 वालों को आधुनिक असलहों व वायरलेस सेट से लैश जवान भ्रमण कर नक्सलियों के बारे में पता लगाते रहेंगे। एएसपी और सीओ अपने-अपने इलाकों के बार्डर और नक्सल इलाकों में तैनात फोर्स के संपर्क में रहेंगे।