फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   4500 आबादी पर महज 50 शौचालय

4500 आबादी पर महज 50 शौचालय

Sat, 02 Dec 2017 11:37 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
4500 आबादी पर महज 50 शौचालय
सोनभद्र (बीजपुर)। म्योरपुर ब्लाक के महुली ग्राम पंचायत के पांच टोले की कुल आबादी 4500 है। इतनी बड़ी आबादी में महज 50 शौचालयों की ही सौगात मिली है जबकि यह ग्राम पंचायत ओडीएफ की तरफ अग्रसर है। बता दें कि इस गांव में 400 परिवार रहता है और ज्यादातर लोगों के घरों में शौचालय नहीं है। 50 शौचालय में महज 12 का ही निमार्ण हो सका है।
विज्ञापन

म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत महुली को ओडीएफ करने की कवायद तेजी से चल रही है। इस ग्राम पंचायत में पांच टोले हैं। ग्राम पंचायत में चार सौ परिवार रहते हैं। हैरत की बात यह है कि कुछ ही लोगों के घरों में शौचालय है। गांव की सुंदर कली, सफेदिया, कोनिका, सुघरमन, नंदकुमार आदि का कहना है कि गांव के लोगों को खुले में शौच करने से रोका जा रहा है। हालत यह है कि गांव में कभी भी सफाई नहीं दिखाई देता। गांव में कोई सुलभ शौचालय भी नहीं है और न ही ज्यादातर लोगों के घरों में ही शौचालय है। ऐसे में बाहर जाना मजबूरी बन गई है। ग्रामीणों ने शौचालय की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र पंचायत की तरफ से गांव में सुलभ शौचालय का भी निर्माण कराया जाना जरूरी है। तभी स्वच्छ भारत व ओडीएफ का सपना साकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed