{"_id":"59dd0f974f1c1b6a678b5308","slug":"191507659671-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाने ढंग से आवास आवंटन पर डूडा पीओ से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाने ढंग से आवास आवंटन पर डूडा पीओ से जवाब तलब
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले के अफसर सरकार की मंशा को लेकर गंभीर नहीं हैं। मंगलवार को नगर पालिका सभागार में समाधान दिवस पर आई जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय को गलत ढंग से आवास आवंटन की शिकायत मिली। हैरानी की बात यह रही कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीओ डूडा सपा के पूर्व विधायक के कहने पर अपात्रों को आवास का आवंटन कर दिए हैं। प्रभारी मंत्री ने शिकायतों पर डूडा के पीओ वीरेंद्र निगम से पूरे प्रकरण पर स्पष्टीकरण मांगा है। उधर शराब की दूकान हटाने को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया।
सुनवाई के दौरान प्रभारी मंत्री को बताया गया कि कांशीराम शहरी आवास के लिए कई सालों से नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन अभी उन लोगों को आवास नहीं मिला है। जबकि कई अपात्रों को आवास आवंटित कर दिया गया। एक ही परिवार के कई लोगों का आवास दिया गया। सर्वाधिक आवास आवंटन एवं राशनकार्ड बनाने में धांधली बरतने की शिकायत पहुंची। मंत्री ने डूडा के पीओ वीके निगम से पूछा कि जिले मेें कितने सालों से हो तो उन्होंने बताया कि चार साल से तैनात हैं। मंत्री ने पीओ से आवास आवंटन के बारे में प्राप्त शिकायतों के संबंध में लिखित जवाब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सुनवाई स्थल के बाहर भाकपा माले के कार्यकर्ता मो. कलीम, नाजमा खातुन, गीता आदि ने राबर्ट्सगंज के नई बस्ती में स्थित देशी शराब की दूकान हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कलीम ने कहा कि नशेड़ियों के उत्पात से रहवासी परेशान हो गए हैं। पूर्व में पुलिस ने दूकान बंद कराने की मांग करने पर उनके और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। सुनवाई में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, सांसद छोटेलाल खरवार, सदर विधायक भुपेश चौबे, घोरावल डॉ. अनिल मौर्य, विधायक विधायक संजीव कुमार, पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।