फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी

रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी

Mon, 12 Jun 2017 10:31 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन, आंदोलन की दी चेतावनी
सोनभद्र। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) संघ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा। इस दौरान रोजगार सेवकों ने मानदेय सहित कई मांगें उठाईं। उनका अब तक निस्तारण न होने पर नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन

सभा में जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने कहा कि रोजगार सेवक लंबे समय से आंदोलित रहते हुए नियमितिकरण, नियमित मानदे, पृथक बजट देने सहित ग्राम पंचायत के नियंत्रण से मुक्त करने, दुर्घटना बीमा लागू कराने की मांग कर रहा है। लेकिन शासन-प्रशासन ने आश्वासन के अलावा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। ग्राम रोजगार सेवकों का लंबे समय 2016-17, 2017-18 का भी मानदेय बकाया चल रहा है। सरकार काम का आंकलन नहीं कर पा रही है। ग्राम पंचायतों का सभी कार्य रोजगार सेवक कर रहे हैं लेकिन समय से मानदेय न मिलने से भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। कुछ रोजगार सेवक उत्पीड़न के चलते आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं। यदि मांगें पूरी नहीं हुई तो 29 जून को लखनऊ विधानसभा का घेराव किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष रामनरेश पांडेय, महामंत्री वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि रोजगार सेवकों का उत्पीड़न कम नहीं हो रहा है। ग्राम प्रधान धांधली के चलते रोजगार सेवकों को कार्य नहीं करने दे रहे हैं। इस पर रोक नहीं लगी तो जिले के रोजगार सेवक अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में रामनरेश पांडेय, मेराज अहमद, गिरिश चंद, इंद्र बिहारी, जसवंत, दिवाकर चौबे, प्रदीप सिंह राणा, प्रशांत सिंह, संजय, सौरभ, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed