फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   19 bota khair wood hidden in the field recovered

Sonebhadra News: खेत में छिपाकर रखी गई 19 बोटा खैर की लकड़ी बरामद

Wed, 10 Jan 2024 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
19 bota khair wood hidden in the field recovered
जरहा वन रेंज अंतर्गत सिंदूर गांव में खेतों में छिपाई गई अवैध कत्थे की लकड़ी को ग्रामीणों ने पकड़ कर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया। करीब 19 बोटा लकड़ी खेत में छिपाई गई थी। वन विभाग कार्रवाई में जुट गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात सिंदूर गांव स्थित अरहर के खेत में कत्थे के 19 बोटे देख ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया। सूचना वन विभाग के स्थानीय कर्मचारियों को दी। काफी देर तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को बताया।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची। खेत से चार पेड़ काट कर बनाए गए कुल 10 बोटे बरामद किए। रात होने की वजह से बरामदगी का कार्य बंद करना पड़ा। बुधवार की सुबह वन विभाग ने दोबारा खोजबीन की तो 9 बोटे और बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि खैर के चार पेड़ काट दिए गए हैं, जबकि पांच पेड़ों को काटने के लिए छंटाई कर दी गई है। उसे रात में काटने की तैयारी चल रही थी।
वहीं जरहा रेंजर राजेश सिंह ने बताया कि सभी पेड़ खेत में थे न कि वन क्षेत्र में। किसान ने काटने से पूर्व किसी तरह की अनुमति नहीं ली थी। विभाग ने बरामद 19 बोटा लकड़ी को कब्जे में ले लिया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed