फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   19.5 million people will benefit from 14 drinking water projects

14 पेयजल परियोजनाओं से साढ़े 19 लाख लोग होंगे लाभान्वित

Fri, 20 Nov 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
19.5 million people will benefit from 14 drinking water projects
सोनभद्र। जल जीवन मिशन के तहत जिले में 14 पाइपलाइन पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास 22 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। प्रधानमंत्री दिल्ली से वर्चुअल शिलान्यास करेंगे जबकि मुख्यमंत्री मौके पर मौजूद रहकर शिलान्यास करेंगे। इन 14 परियोजनाओं की लागत 3212.18 करोड़ रुपये है। परियोजनाओं के तहत प्रस्तावित कार्य पूरे होने पर 1389 गांवों की साढ़े 19 लाख से अधिक आबादी लाभान्वित होगी। राबर्ट्सगंज तहसील में सर्वाधिक पांच पाइप लाइन पेयजल परियोजनाओं का निर्माण होगा।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल - हर घर जल योजना का लाभ जल्द ही जिले के लोगों को मिलेगा। अरबों रुपये की 14 परियोजनाओं का निर्माण 22 नवंबर से शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ चतरा ब्लॉक के करमांव गांव से करेंगे। परियोजनाओं के तहत विभिन्न स्थानों पर स्थित नदियों व डैम से पानी लेकर उसे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) में शुद्ध करके जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। राबर्ट्सगंज तहसील में बन रही हर्रा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना सोन नदी के जल से संचालित होगी और इससे 44 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। इसी तरह बेलाही ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना धंधरौल बांध से संचालित होगी और इससे 233 गांव के लोग लाभान्वित होंगे। पटवध सोन नदी से संचालित होगी और 661 गांव के लोग लाभान्वित होंगे। तेंदुआही नगवां बांध से 88 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। नगवां परियोजना नगवां बांध से संचालित होगी और इससे 46 गांव लाभान्वित होंगे। इसी तरह ओबरा तहसील में केवथा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना रिहंद बांध के जल से संचालित होगी। जिससे 13 गांव लाभान्वित होंगे। गुरमुरा ओबरा बांध से नौ गांवों के लोग लाभान्वित होंगे, जबकि पनारी ओबरा बांध से संचालित होगी और छह गांवों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। घोरावल में सिर्फ दो परियोजनाएं कदरा और नेवारी प्रस्तावित हैं, जो सोन नदी के जल से संचालित होंगी। कदरा से छह और नेवासी से 12 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। दुद्धी तहसील में परासी ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना रिहंद बांध से संचालित होगी। इससे 37 गांव लाभान्वित होंगे। अमवार परियोजना कनहर बांध से संचालित होगी और 65 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। बीजपुर परियोजना रिहंद बांध से संचालित होगी और तीन गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। झीलो ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना रिहंद बांध से संचालित होगी और 166 गांव लाभान्वित होंगे। इन पेयजल परियोजनाओं से 19 लाख 53 हजार 458 लोगों को लाभ मिलेगा। नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई संजय शर्मा ने बताया कि निर्माण के बाद कार्यदायी संस्थाओं को परियोजनाओं की दस साल तक मरम्मत की भी जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed