फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   18th installment of Kisan Samman Nidhi reached the accounts of 113865 farmers

Sonebhadra News: 113865 किसानों के खाते में पहुंची किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त

Sat, 05 Oct 2024 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
18th installment of Kisan Samman Nidhi reached the accounts of 113865 farmers
जिले में संचालित किसान कल्याण केंद्रों पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर मिनी किट्स का वितरण किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण किसानों ने देखा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के बटन दबाने के साथ ही जिले के 113865 किसानों के बैंक खाते में किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त आ गई। शेष 92135 किसानों के बैंक खाते में भी 18वीं किस्त का जल्द ही पैसा आएगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक जयप्रकाश ने बताया कि जिले में कुल दो लाख छह हजार किसान पंजीकृत हैं। इसमें से एक लाख 13 हजार 865 किसानों के बैंक खाते में किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त दो-दो हजार रुपये भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डाॅ. हरि कृष्ण मिश्रा ने नवीनतम कृषि तकनीक की जानकारी कृषकों को दी। उन्होंने हानिकारक कृषि रसायनों के अवशेषों से बचने की सलाह दी। वहीं घोरावल ब्लॉक सभागार में भी 18वीं किस्त जारी होने का लाइव प्रसारण किया गया।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल, बीडीसी प्रवीश कुमार मिश्र, एडीओ एजी तेजराम गंगवार, एडीओ पंचायत रामचरण प्रसाद आदि मौजूद रहे। संचालन संजीव कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed