{"_id":"5bd2093fbdec2269ac7ee4a3","slug":"181540491583-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्खाफाल में नहाते समय डूबा किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्खाफाल में नहाते समय डूबा किशोर
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के मुक्खाफाल में बुधवार को नहाते समय प्रवीण उर्फ छोटू विश्वकर्मा (15) डूब गया। ग्रामीणों की सहयोग से पुलिस ने किशोर की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। आशंका जताई जा रही है, कि दह में रहने वाले मगरमच्छों ने किशोर को अपना निवाला बना लिए होंगे।
जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के परसिया निवासी प्रवीण उर्फ छोटू विश्वकर्मा (15) बुधवार को अपने कुछ साथियों के साथ मुक्खाफाल में नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान पैर फिसलने से प्रवीण गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ में नहा रहे साथी यह देखकर हतप्रभ रह गए और घटना की जानकारी प्रवीण के परिजनों को दी। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोर की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। बताते चले कि करीब दो माह पूर्व मुक्खा फाल में नहाते समय एक युवक डूब गया था, जिसका आज तक कोई पता नही लग पाया है। पुलिस का कहना है कि प्रवीण की खोजबीन की जा रही है।