फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तहसीलदार की हो तैनाती, स्टांप की कराई जाए व्यवस्था

तहसीलदार की हो तैनाती, स्टांप की कराई जाए व्यवस्था

Mon, 18 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार की हो तैनाती, स्टांप की कराई जाए व्यवस्था
घोरावल। दी घोरावल बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को तहसील परिसर स्थित सभा कक्ष में हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार, स्टांप की कमी, तहसीलदार की अनुपस्थिति एवं कर्मचारियों के कार्यों में शिथिलता समेत कई मुद्दे पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पिछले दो महीने से तहसीलदार नही हैं। उनकी जगह रॉबर्ट्सगंज तहसीलदार को प्रभार दिया गया है, लेकिन वह यहां नही आते हैं। प्रभारी तहसीलदार को सप्ताह में कम से कम दो दिन घोरावल तहसील में बैठने के लिए कहा जाए। इसके साथ ही नामांतरण दस्तावेज 35 दिनों में देने की प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित किया है लेकिन लेखपाल दो-दो महीने से भी अधिक का समय लेते हैं। पिछले दो महीने से घोरावल तहसील में सौ रुपये, पचास रुपये और बीस रुपये का स्टांप का अभाव है। इस पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। यहां आवास होने के बाद भी एसडीएम रात में नही रहते हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल सिंह ने कहा कि यदि प्रशासन उनकी मांगों के संदर्भ में जल्द कार्रवाई नही करता है तो रणनीति बनाकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया। इस सम्बंध में प्रस्ताव पास कर एसडीएम भेज दिया गया है। बैठक में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रयागदास, कन्हैया प्रसाद दूबे, अरविंद सिंह, महेश कुमार यादव, मोहन सिंह, फखरे आलम, आशुतोष कुमार मिश्रा, पारसनाथ दूबे, प्रदीप नारायण सिंह, शैलेश कुमार दूबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed