फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हिजामं कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का प्रतिकात्मक पुतला फूंका

हिजामं कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का प्रतिकात्मक पुतला फूंका

Sun, 31 Dec 2017 11:29 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
हिजामं कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का प्रतिकात्मक पुतला फूंका
राबर्ट्सगंज नगर स्थित दंडइत बाबा मंदिर प्रांगण से जुलूस निकाल कर कचहरी चौराहे पहुंच कर हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने रविवार को कुलभूषण जाधव के परिजनों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर पाकिस्तान का पुतला फूंका और विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान मांफी मांगे, अन्यथा भारत माता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भानु तिवारी ने कहा कि कुलभूषण जाधव की मां, पत्नी के साथ जो घटिया हरकत पाकिस्तान ने की है, यह भारत माता का अपमान है। पाकिस्तान मांफी मांगे नहीं तो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला महामंत्री सत्यम पांडेय ने कहा कि पाकिस्तान अपनी इस हरकत से बाज नहीं आ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए। जिला कार्यालय प्रमुख हंसमणि पांडेय ने कहा कि पाकिस्तान में जो अपमान हमारी नारी शक्ति की अमूल्य धरोहर सुहाग की निशानी मंगलसूत्र, चूड़ी, बिंदी उतरवाया गया यह उस नारी शक्ति का अपमान ही नहीं है, बल्कि भारत माता का अपमान है। यह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर अध्यक्ष कपित जायसवाल एवं नगर उपाध्यक्ष रोहित तिवारी ने कहा कि पाकिस्तान ने जिस तरह मानवता का शर्मसार करने वाली हरकत की है, जाधव की मां, पत्नी से मांफी मांगे। पुतला दहन करने वालों में राजा सोनकर, सत्यदेव दुबे, चंदन गिरि, अमन गिरि, अंकित सोनी, सागर सोनी, सत्यम केशरी, मुसई, अभिनव, विशाल सोनकर, मंगलेश सोनी, राजू, संजय गोड़, अखिलेश कुमार, सुरेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed