फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने के दावे फेल, सप्ताह भर से हैं जले पड़े

48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने के दावे फेल, सप्ताह भर से हैं जले पड़े

Sat, 22 Jul 2017 11:38 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने के दावे फेल, सप्ताह भर से हैं जले पड़े

विज्ञापन
सोनभद्र (दुद्धी)। योगी सरकार के 48 घंटे में जले ट्रांसफार्मर बदलने के आदेश को पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी कोई तवज्जो नहीं दे रहे हैं। इससे क्षेत्र के कई गांवों में सप्ताह भर से जले ट्रांसफार्मर पड़े हैं। शिकायतों के बाद भी उसे बदला नहीं जा रहा। इससे लोगों में असंतोष है।
ब्लाक क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी भोला, त्रिवेणी, विजय, उदय, प्रमोद, संतोष, कृष्ण कुमार, मनोज ने बताया कि टेढ़ा गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास लगा ट्रांसफार्मर करीब एक सप्ताह से जला हुआ है, लेकिन अभी तक नहीं बदला जा सका है। जबकि पावर कारपोरेशन लिमिटेड के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को इसकी जानकारी तत्काल दी गयी थी। सप्ताह भर बाद भी योगी सरकार में ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाना चिंता का विषय है। ग्रामीणों का आरोप है कि पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों के लापरवाही के चलते समय से ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाते हैं, जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज कल बरसात के दिनों में ग्रामीणों क्षेत्रों में कई तरह के विषैले जीव जंतु निकलते हैं जिससे लोग विषैले जीव जंतुओं के चपेट में आ जाते हैं। वहीं गांवों में बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को मच्छरों का प्रकोप भी झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जले ट्रांसफार्मर को जल्द बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, म्योरपुर इलाके में अनियमित विद्युत आपूर्ति सिरदर्द बन गई है। लगातार आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों को जरूरी कामों को खासा प्रभाव पड़ा है। वहीं प्रदेश सरकार के ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति के दावे की भी पोल खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि करीब एक माह से बिजली आपूर्ति दो से तीन दिनों तक गायब रहती है। अधिकारियों से शिकायत के बावजूद भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा है तथा पूर्ति के लिए लगाए गए उपकरण घटिया होने के कारण भी इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत आपूर्ति में सुधार करने की मांग की है। ऐसा न होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed