{"_id":"596cef294f1c1bf7708b45d7","slug":"181500311337-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा गार्डों ने सहायक अभियंता पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा गार्डों ने सहायक अभियंता पर किया हमला
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (अनपरा)। अनपरा तापीय परियोजना के शांपिंग गेट के पास सोमवार को कार पार्क करने पर भड़के सुरक्षा गार्डों ने सहायक अभियंता अभिषेक बरनवाल से मारपीट की। गार्ड अभियंता संघ के पदाधिकारियों से भी उलझ गए। एई ने सुरक्षा गार्डों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर अभियंताओं के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता थाने पर पहुंच गए।
तापीय परियोजना-अ के एई दोपहर बाद करीब एक बजे अपनी कार से शापिंग गेट के पास पहुंचे। गेट के पास ही कार खड़ी कर किसी काम से जाने लगे तो वहां मौजूद प्राइवेट सुरक्षा गार्ड राहुल सिंह ने उन्हें कार हटाने को कहा। एई अभिषेक बरनवाल से इस बात पर सुरक्षा गार्ड की बहस हो गई। इस दौरान उसने अपशब्द भी कहे। कहासुनी होने पर वहां कई सुरक्षा गार्ड पहुंच गए और वे भी अपने साथी का पक्ष लेते हुए अपशब्द कहने लगे। इसी दौरान कुछ सुरक्षा गार्ड ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट होता देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर अभियंता संघ के कई पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा गार्ड उनसे भी उलझ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभियंताओं को समझाया। सभी लोग अनपरा थाने पहुंचे। वहां मौजूद भाजपा के केसी जैन, अजीत सिंह कंग, डीह बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष नितेश सिंह चौहान, सतीश वर्मा, आकाश पांडेय, पप्पू कालरा, कुंदन सिंह व तमाम अभियंता सुरक्षा गार्डों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सहायक अभियंता ने बताया कि प्राइवेट सुरक्षा गार्ड हर दिन लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन्हें हमारी सुरक्षा के लिए रखा गया है लेकिन वे गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। प्रभारी निरीक्षक अतुल सिंह के मुताबिक सहायक अभियंता ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। (ब्यूरो)