{"_id":"595530804f1c1b422c8b4839","slug":"181498755200-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार न मिलने पर सांसद को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार न मिलने पर सांसद को घेरा
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रशिक्षण के बाद भी नौकरी नहीं मिलने से नाराज युवतियों ने गुरुवार भाजपा सांसद छोटे लाल खरवार का उनके आवास पर घेराव किया। बेरोजगारों कहना था कि सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र मेें स्थित एक आईटीआई कालेज मेें उन्हें स्वावलंबी बनने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। लेकिन अभी तक नौकरी नहीं मिली। सांसद ने युवतियों को उनकी समस्याएं डीएम के समक्ष रखने और दूर कराने आश्वासन देकर शांत कराया।
युवतियों का कहना था कि कालेज से जुड़े लोगों ने वादा किया था कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कहीं न कहीं नौकरी दिलाएंगे। लेकिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भी एक भी अभ्यर्थी को नौकरी नहीं मिली। कहा कि कालेज की ओर से अभ्यर्थियों को स्कालरशिप देने की बात कही गई थी, लेकिन फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। प्रमाण पत्र लेकर वे लोग नौकरी के लिए भटक रही हैं। सांसद छोटेलाल खरवार ने युवतियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही डीएम से वार्ता कर कहीं न कहीं नौकरी दिलवाने का प्रयास करेंगे। सांसद को मांगपत्र देकर वापस अपने घर चली गई। सोनम चौहान, ज्योति रानी, पूर्णिमा सिंह, उपासना सिंह, प्रियंका मौर्य, खुशबू मौजूद रही।
विज्ञापन