फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   राणी सती दादी की निकाली गई कलश यात्रा

राणी सती दादी की निकाली गई कलश यात्रा

Sat, 01 Dec 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
राणी सती दादी की निकाली गई कलश यात्रा
सोनभद्र। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मंगसिर बदी नौमी के अवसर पर श्री राणी सती दादी जी की भव्य कलश यात्रा शनिवार को निकाली गयी। कलश यात्रा नगर स्थित दूधनाथ महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर का भ्रमण करते हुए श्री राणी सती दादी के मंदिर पर पहुंची। इस दौरान यात्रा में शामिल महिलाएं और पुरुष एवं बच्चे दादी जी का जयकारा लगाते रहे। शुक्रवार की रात शाम राणी सती दादी जी के मंदिर में ज्योति जलाई गई और रात्रि जागरण का अयोजन किया गया।
विज्ञापन

दादी जी करवा दे मेरा ठाठ, म्हे करवासा मंगल पाठ...का भजन रात्रि जागरण के दौरान जब गूंजा तो वहां उपस्थित भक्त झूम उठे। गोविंद चौबे एवं उनके सहयोगियों ने इसके साथ ही दादी पधारो म्हारे आंगनिये तथा दुनिया में छोटा मोटा सेठ मइया जी मोटी सेठानी आदि भजनों से पूरे मंदिर परिसर को गुंजायमन किया। इसके पूर्व दादी जी की ज्योति जलाई गई और सभी ने पूजन अर्चन किया। कार्यक्रमों में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विमल जालान, पुरुषोत्तम जालान, ओमप्रकाश जालान, दिनेश जालान, रमेश गोयल, विजय कनोडिया, श्वेता, रितु, खुशबू, सुचिता, मुस्कान, अनीता कनोडिया, मीना जालान, जयश्री कनोडिया, राकेश जालान, नीतेश जालान, नीरज जालान, विप्लव जालान, किशोर केडिया, प्रदीप खेतान शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed