{"_id":"5bfc37e6bdec224171674c18","slug":"171543256038-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने रोका 31 धान क्रय केंद्रों के प्रभारियों का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने रोका 31 धान क्रय केंद्रों के प्रभारियों का वेतन
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की समीक्षा की। धीमी गति खरीद करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए 31 केंद्र प्रभारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। सहायक निबंधक (एआर) को-आपरेटिव त्रिभुवन सिंह राय व पीएसीएफ के जिला प्रबंधक धीरेंद्र कुमार को चेतवानी जारी करने का निर्देश दिया। चेताया कि धान खरीद में तेजी नहीं आई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा में डीएम ने पाया कि 28 पीएसीएफ एजेंसी के धान क्रय केंद्रों पर धान नही खरीदे जाने व तीन पीसीयू एजेंसी के धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद में लापरवाही हो रही है। इस पर उन्होंने संबंधितों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि टोकन सिस्टम के हिसाब से धान खरीद की जाए। किसानों के साथ भेदभाव न किया जाय। किसानों से खरीदे गये धान के मूल्यों का भुगतान सीधा उनके खातों आरटीजीएस से किया जाए। निर्देश दिया कि धान खरीद केंद्र पर किसानों को बैठने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए। बोरों के स्टाक में कमी न हो। धान बेचने पहुंचे किसानों को धान के साथ प्रतीक्षा न कराएं, उनका जल्द से जल्द नियमानुसार धान खरीदा जाय। बैठक में एसडीएम सदर शादाब असलम, एसडीएम दुद्धी रामचंद्र यादव, तहसीलदार, डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह, पीसीएफ जिला प्रबंधक धीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।