फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मजदूरों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

मजदूरों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Sat, 10 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र। रेणुसागर स्थित हिंडाल्को पावर प्लांट गेट पर आठ दिनों से धरनारत श्रमिकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़ने के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब चौराहे पर जिला प्रशासन का पुतला फूंका और नारेबाजी की। घटना की निंदा कर वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा महासचिव शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि बीजेपी सरकार में युवाओं, मजदूरों व शिक्षकों को अपना हक मांगने पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। समान कार्य के लिए समान वेतन सहित कई मांगों को लेकर धरनारत श्रमिकों पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र की हत्या है। यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। कांग्रेस सेवादल की प्रदेश संगठन मंत्री उषा चौबे ने कहा की शांति ढंग से चल रहे आंदोलन जबरन खत्म कराना और लाठीचार्ज करना निंदनीय है। कांग्रेस के जिला महासचिव अरविंद सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार में मजदूरों का शोषण बदस्तूर जारी है। मजदूरों को उनका हक नही दिया जा रहा है। मजदूरों की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष सूरज प्रसाद यादव ने कहा कि मनरेगा में काम न मिलने से मजदूर दूसरे प्रदेशों में काम के लिये भटक रहे हैं। बीजेपी सरकार में मजदूरों की स्थिति दयनीय हो चुकी है। नगर अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता व प्रमोद पांडेय ने कहा कि इस सरकार में अपना हक मांगने पर लाठियां मिल रही है। प्रदर्शन में जयप्रकाश चौबे, सद्दाम हुसैन, रामदेव, रामबृक्ष खरवार, सुकालू, देववंश यादव, मनोहर लाल श्रीवास्तव, जयनाथ पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed