फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नगरीय क्षेत्र के सभासदों को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

नगरीय क्षेत्र के सभासदों को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

Sat, 10 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
नगरीय क्षेत्र के सभासदों को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
सोनभद्र। स्वच्छता अभियान के तहत 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक जिले की इकलौती नगर पालिका राबर्ट्सगंज और सात नगर पंचायतों के 108 वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से वार्डों की स्वच्छता रैंकिंग आंकी जाएगी। अच्छी रैंकिंग हासिल करने वाले सभासदों की सूची शासन को भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अच्छी रैकिंग प्राप्त करने वाले सभासदों को पुरस्कृत कर उनका हौसला आफजाई करेंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में राबर्ट्र्सगंज नगर पालिका, चुर्क-गुर्मा, घोरावल, ओबरा, चोपन, रेणुकूट, पिपरी और दुद्धी नगर पंचायत में 108 वार्ड है। यहां की कुल आबादी करीब 182204 है। वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में 117235 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें पुरुष मतदाता 63708 और महिला मतदाता 53527 शामिल रही। हालांकि दिन-प्रतिदिन नगरीय क्षेत्र की आबादी बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से शहर और गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए जरूरतमंदों को शौचालय का निर्माण कराने के साथ साफ-सफाई कराई जा रही है। ताकि लोग रोग की चपेट में न आ सकें। शासन ने जिला प्रशासन को स्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका और नगर पंचायतों के सभी वार्डों की स्वच्छता रैकिंग करा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया रहै। नगरीय क्षेत्र विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक वीके निगम ने कहा कि 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक सभी वार्डों में अभियान चलाकर स्वच्छता की रैंकिंग करने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता में अच्छी रैकिंग हासिल करने वाले सभासदों को मुख्यमंत्री पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed