{"_id":"5ba683bd867a557ebb22e3f0","slug":"171537639357-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियंताओं ने प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियंताओं ने प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन द्वारा चलाये जा रहे ध्यानाकर्षण आंदोलन कार्यक्रम के तहत शनिवार की शाम अभियंताओं ने परियोजना के मुख्य गेट पर बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
शाखा अध्यक्ष इं. हरि शंकर चौधरी ने कहा कि यदि प्रबंधन 26 सितंबर तक मांगों पर विचार नहीं करता है, तो 27 सितंबर से अभियंता 48 घंटे का सामूहिक उपवास शुरू कर देंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन प्रशासन की होगी। इस दौरान अभियंताओं ने परियोजना के मुख्य द्वार पर गेट मीटिंग कर प्रंबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी गई कि मांगों के निराकरण नहीं होने की दशा में प्रबंधन परिणाम भुगतने को तैयार रहे। संगठन ने जब-जब आंदोलन का बिगुल बजाया है, प्रबंधन को अन्तत: अपनें मुंह की खानी पड़ी है। अध्यक्षता शाखा सचिव इं. आशुतोष द्विवेदी ने की और संचालन इं. शिवा लाल बिंद ने किया। इस मौके पर कृष्ण कुमार पांडेय, रामवचन सिंह कुशवाहा, नवीन चावला, विरेंद्र कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी सुरेश सिंह, सचिन राज यादव, अंकित सिंह, पुष्पेंद्र, सत्यम यादव, आवेश यादव, शशिकांत मौर्या आदि रहे।