{"_id":"5b9d52cd867a55014042da1b","slug":"171537037005-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-हाइवा में भिड़ंत, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-हाइवा में भिड़ंत, चालक की मौत
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
डाला। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी गांव के समीप राजमार्ग पर शनिवार की सुबह ट्रक व हाइवा की टक्कर हो गई। इसमें चालक रतन सरोज की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी दुद्धी भेज दी।
सुबह करीब छह बजे चोपन की तरफ से ट्रक चीनी लादकर हाथीनाला की तरफ जा रहा था। हथवानी मोड़ के समीप जैसे ट्रक की विपरित दिशा से आ रहे हाइवा से टक्कर हो गई। दुर्घटना में जौनपुर जिले के निगेहपाली गांव निवासी हाइवा चालक रतन सरोज (35) और उसमें सवार एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख ट्रक का चालक और फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे कड़ी मशक्कत कर हाइवा में फंसे घायलों को निकाल कर उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी दुद्धी भेजा। यहां डॉक्टर ने रतन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया। उधर घटना की सूचना पाकर मृतक के घरवाले अस्पताल पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक शव का पीएम नहीं हुआ था।