फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बचपन, लाडली और ममता दिवस से करेंगे जागरूक

बचपन, लाडली और ममता दिवस से करेंगे जागरूक

Mon, 03 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
बचपन, लाडली और ममता दिवस से करेंगे जागरूक
सोनभद्र। यूपी सरकार ने सितंबर को पोषण माह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिले में बचपन, लाडली और ममता दिवस के साथ ही कई अन्य कार्यक्रम होंगे। गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम की निगरानी के लिए निदेशालय ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की अपर परियोजना अधिकारी आरूति यादव को नामित किया है, जो कार्यक्रम की समीक्षा बैठक लेंगी।
विज्ञापन

बच्चों का पोषण अब एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर जानेंगी। मुख्य सचिव ने आदेश जारी किया है कि सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण दिवस के रूप में मनाया जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजरों को पोषण माह का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि माह सितंबर को राष्ट्रीय पोषण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिले को कुपोषण मुक्त करने के लिए पंचायती राज, ग्राम्य विकास, पूर्ति विभाग, बाल विकास विभाग, बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत पूरे माह काम करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों के अलावा गर्भवती महिलाओं व किशोरियों का चिन्हांकन करेंगी। जिसकी मॉनीटरिंग ब्लॉक की बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर करेंगी। प्रतिदिन की रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करेंगी। गांव भ्रमण के दौरान वे बच्चों का तत्काल वजन करेंगी। पोषण अभियान के तहत अब हर माह की पांच तारीख को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य पोषण मेला आयोजित होगा। बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में पोषण माह के प्रत्येक सप्ताह में सुपोषण गोष्ठियां आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed