{"_id":"5b27eb414f1c1b5d748b57df","slug":"171529342785-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशाखोरी पर रोक लगाने के लिए निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशाखोरी पर रोक लगाने के लिए निकाला जुलूस
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। ऊर्जांचल में बढ़ रहे नशाखोरी से चोरी की घटनाओं में इजाफा होने से चिंतित लोगों ने सोमवार को सर्व समाज कल्याण समिति के बैनर तले जुलूस निकाला और औड़ी मोड़ पर सभा कर इस पर रोक लगाने की मांग की।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, जनवादी नवजवान सभा व ठेका मजदूर यूनियन समेत कुल चार संगठन इसमें शामिल हुए। काशी मोड़ से निकला जुलूस औड़ी मोड़ पहुंचा। जुलूस में शामिल महिला व पुरुष हाथ में नशाखोरी के खिलाफ लिखे नारे वाली तख्तियां लिए हुए थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नशाखोरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अनपरा थाना के सामने हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जांचल में चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इसकी मुख्य वजह मादक पदार्थों की बिक्री है। बताया कि पुुलिस के नाक के नीचे हेरोइन व गांजे की तस्करी हो रही है। नशे के दलदल में फंसे युवा चोरी कर नशे का पदार्थ खरीद रहे है लेकिन पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को संबोंधित एक ज्ञापन भी अनपरा प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह को सौंपा और अपील की कि अनपरा क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करने के साथ ही हेरोइन व गांजा की बिक्री पर रोक लगाई जाए। मुख्य वक्ता में केदान नाथ राम, सुरेंद्र पाल, सिबा खातुन, कंचन सिंह व गुड्डू उपाध्याय शामिल रहे।