{"_id":"5b16ce354f1c1bfa6e8b6554","slug":"171528221237-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"364 मामलों में महज 26 का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
364 मामलों में महज 26 का हुआ निस्तारण
Updated Tue, 05 Jun 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दुद्धी में सीडीओ, घोरावल में एडीएम और राबर्ट्सगंज में एसडीएम ने समस्याएं सुनीं। सुनवाई के दौरान 364 शिकायती पत्र पहुंचे। इसमें महज 26 शिकायतों का ही निस्तारण हुआ। शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधितों को सप्ताह भर की मोहलत मिली।
मुख्य तहसील समाधान दिवस दुद्धी में सीडीओ के समक्ष 105 शिकायती पत्र पहुंचे, जिसमें पांच प्रकरण का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। तीन टीमों ने अलग-अलग जाकर तीन प्रकरणों को निस्तारित किया। सीडीओ ने मातहतों को लंबित 97 मामलों को समयसीमा के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया। एसपी पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, उप जिलाधिकारी विशाल यादव, नायब तहसीलदार संगीता पांडेय आदि मौजूद रहे। राबर्ट्र्सगंज में उप जिलाधिकारी शादाब असलम के समक्ष 56 फरियादियों ने फरियाद लगाई। एसडीएम ने छह मामलों को निस्तारित करते हुुए चार टीमों को क्षेत्रों में भेजकर 4 मामलों का निस्तारण करवाया। तहसीलदार नन्दलाल सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह, पवन सिंह आदि मौजूद रहे। घोरावल अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में 203 पीड़ितों ने समस्याएं सुनाईं। एडीएम ने पांच प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कर दिया। इसके अलावा तीन टीमें क्षेत्र में भेज कर तीन मामलों को निस्तारित करवाया।