{"_id":"5a8efa744f1c1b28428b6c33","slug":"171519319668-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी संकट से प्रभावित हो सकता है ओडीएफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी संकट से प्रभावित हो सकता है ओडीएफ अभियान
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। मिनिस्ट्री आफ रूरल डेवलपमेंट से नामित सेंट्रल फार रूरल मैनेजमेंट के प्रोफेसर एलेक्जेंडर ने भारत सरकार से नामित छह गांवों का निरीक्षण किया। इन गांवों में पानी का गंभीर संकट पाया। बताया कि पानी के संकट के नाते गर्मी में लोगों को काफी परेशान होना पड़ेगा। इससे ओडीएफ अभियान भी प्रभावित होगा। जिले में पानी के लिए और बेहतर प्लान की जरूरत है।
राबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जिले के छह गांव नेवारी, तेंदूहार, डोमख़री, बर, कुरछा, बेलवादह का निरीक्षण किया। गांवों में पानी का गंभीर संकट देखने को मिला। घोरावल ब्लॉक के डोमखरी गांव में ज्यादा संकट है। बताया कि जिले में ओडीएफ की स्थिति काफी अच्छी है लेकिन गर्मी में पानी से अभियान प्रभावित हो सकता है। ग्राम पंचायतों में निगरानी टीम के गठन और उनके कार्यों पर उन्होंने खुुशी जाहिर की। कहा कि पूरे भारत में ऐसी निगरानी टीम कहीं देखने को मिली। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे एक गांव का निरीक्षण किया, जहां सुबह पांच बजे से ही नौ टीम निगरानी कर रही थी। हर टीम में 10 से 15 महिलाएं थीं। पूरे निगरानी टीम में करीब सौ से ज्यादा महिलाएं निगरानी कर रही थी। ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है। निर्माण हो रहा है और जो शौचालय बने हैं वह प्रयोग में है।