{"_id":"5a492b1b4f1c1b3c3d8c0f1b","slug":"171514744603-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरिंग मशीन अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरिंग मशीन अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवक की मौत
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथीनाला थाना क्षेत्र के खोखा गांव के पास शनिवार की रात एक बोरिंग मशीन वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन पर सवार एक कर्मचारी की मौत हो गई। तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
हाथीनाला थाना क्षेत्र के खोखा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बोरिंग मशीन हैंडपंप की बोरिंग के लिए शनिवार की रात जा रही थी। हाथीनाला- दुद्धी मार्ग पर गांव के समीप ही लिंक मार्ग के मोड़ पर गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर करीब दस फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना के दौरान वाहन पर सात लोग सवार थे। वाहन के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग चिंखने चिलाने लगे। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने बारी-बारी से सभी घायलों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी रात में ही हाथीनाला थाना को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया। इस हादसे में रामलाल (22) पुत्र छकौड़ी निवासी ग्राम नराटी थाना कोन की मौत हो गयी। जबकि सुजीत (22), कमलेश (26) और जाहिर खां गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के दौरान घना कोहरा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।