फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सात दूकानों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

सात दूकानों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

Sat, 22 Jul 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
सात दूकानों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
सोनभद्र (विढमगंज)। कस्बा स्थित मेन बाजार में शुक्रवार की रात चोरों ने सात दूकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान और नकदी की चोरी कर ली। शनिवार की सुबह लोगों को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने जायजा लिया और दूकानदारों से चोरी गए सामानों के बारे में जानकारी ली। विंढमगंज के मेन बाजार में बीती रात को चोरों ने सात दूकानों का ताला तोड़ दिया। अलसुबह दूकानदारों की नींद टूटी तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। किराना दूकानदार विनय जायसवाल ने बताया कि उनकी दूकान से चोरों ने छह हजार नकदी, घी, तेल, काजू समेत अन्य सामान चुरा ले गए । वहीं चोरों ने रामसेवक केशरी, हफीज, मुमताज, भरतलाल जायसवाल के कपड़े की दूकान, अखिलेश गुप्ता के किराने की दूकान एवं अनिल जायसवाल के पतंजलि दूकान सेंटर का ताला तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन यहां सफलता नहीं मिली। उधर चोरी खबर पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संतोष यादव ने दूकानदारों से वार्ता कर अश्वासन दिया कि अविलंब चोरों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। दूकानदारों ने कहा कि चोरों ने मेन मार्केट में चोरी करके पुलिस को चुनौती देने का काम किए है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से तत्काल चोरों की गिरफ्तारी कराने की मांग की है। बतादें कि एक ही रात में चोरों ने सात दूकानों का ताला तोड़ कर पुलिस के कार्यप्रणाली की पोल खोल कर रख दिया है। इससे साफ जाहिर होता है कि रात्रि मेें गश्त के नाम पुलिस खानापूर्ति कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed