फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवार को देंगे तरजीह

स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवार को देंगे तरजीह

Thu, 14 Mar 2019 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवार को देंगे तरजीह
सोनभद्र। पहली बार मतदाता बने युवाओं-युवतियों में लोकसभा चुनाव को लेकर खासा उत्साह है। उनका मानना है कि उम्मीदवार क्षेत्रीय समस्याओं, लोगों के दुखदर्द को लेकर संजीदा तो हो ही, वह ईमानदार और स्वच्छ छवि वाला भी होना चाहिए। घोरावल क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी सपना का कहना है कि प्रत्याशी ईमानदार और निष्पक्ष होना चाहिए। वह एक-दूसरे के सुख-दु:ख में शामिल होने वाला हो और जनता की भावनाओं का ख्याल रखकर विकास कार्य करें ताकि जिले का समुचित विकास हो सके। सलैया की अर्चना और राबर्ट्सगंज के हर्षनगर की ममता रावत का कहना है कि जिले में उच्च शिक्षा के प्रति संजीदगी दिखाने वाले उम्मीदवार को मतदान किया जाएगा। वह हर वर्ग को एक साथ लेकर चलने वाला होना चाहिए। करकी निवासी संगीता और मधुपुर की कुसुम का कहना है कि पहली बार मतदान करने का मौका मिलेगा। इसलिए इस बार का लोकसभा चुनाव उनके लिए किसी पर्व से कम नहीं है। वह दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। उनकी चाहत है कि उम्मीदवार ऐसा है जिसकी छवि स्वच्छ हो और सभी को साथ लेकर चलने वाला हो। सोढ़ा निवासी स्नेहा सिंह का कहना है कि वह जाति-पाति से ऊपर उठकर ईमानदार प्रत्याशी को मतदान करेंगी। ऐसा व्यक्ति ही जिले के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है। इसलिए वह खुद तो सोच-समझकर मतदान तो करेंगी ही, दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed