फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   काला फीता बांधकर मजदूरों ने जताया विरोध, किया प्रदर्शन

काला फीता बांधकर मजदूरों ने जताया विरोध, किया प्रदर्शन

Thu, 25 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
काला फीता बांधकर मजदूरों ने जताया विरोध, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अनपरा। तापीय परियोजना अनपरा प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों, बकाया वेतन भुगतान सहित श्रम कानूनों को लागू करने की मांग को लेकर मजदूरों ने बृहस्पतिवार को काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।

जिला संविदा संयुक्त संघर्ष समिति के मंत्री और ठेका मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने कहा कि 87 दिन से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे मजदूरों को उपश्रमायुक्त पिपरी के हस्तक्षेप के बावजूद अभी तक राहत नहीं मिल सकी है। अनपरा प्रबंधन के आश्वासन के बाद भी समाधान के दिशा में कोई भी कदम अभी तक उठाया नहीं गया है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि दशहरा जैसे पर्व पर भी मजदूरों को वेतन भुगतान नहीं किया गया। दीवाली तक भी हालात सुधरने की कोई उम्मीद नहीं है। अनपरा डी परियोजना में एनार्गों कंपनी द्वारा मजदूरों की जबरन छटनी किया जा रहा है। कुशल मजदूरों का अकुशल श्रेणी का गेट पास बनवाकर कुशल श्रेणी का कार्य कराया जा रहा है। विरोध करने पर काम से निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों तक मजदूर काला फीता बांधकर प्रबंधन की दमनात्मक कार्रवाई का विरोध करेंगे। चेतावनी देते हुए कहा कि उपश्रमायुक्त पिपरी द्वारा निर्धारित समय सीमा तक प्रबंधन ने मजदूरों की मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो मजदूर हड़ताल पर जाने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर मुस्ताक अहमद, ओमप्रकाश सिंह, रामअशीष सिंह, बृजराज सिंह, सुजीत मुखर्जी, मुक्तेश यादव, लालमणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed