फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एनसीएल को मिला एक्सिलेंस इन परफार्मेंस अवार्ड

एनसीएल को मिला एक्सिलेंस इन परफार्मेंस अवार्ड

Fri, 07 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
एनसीएल को मिला एक्सिलेंस इन परफार्मेंस अवार्ड
शक्तिनगर । नई दिल्ली में चल रहे 7वें कोल समिट में भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड को बेहतरीन सुरक्षा प्रबंधन के लिए एक्सिलेंस इन परफार्मेंस अवार्ड से नवाजा गया है। कोल समिट में लगाए गए एनसीएल के स्टाल को भी बेस्ट स्टाल की श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। बृहस्पतिवार को कोल समिट के समापन समारोह में कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) प्रभात कुमार सिन्हा ने कंपनी की ओर से भारत सरकार के पूर्व कोयला सचिव आलोक परती के हाथों ये सम्मान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सीएमडी ने इन पुरस्कारों के लिए बृहस्पतिवार को टीम एनसीएल को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि बेहतरीन सुरक्षा तंत्र की बहाली कंपनी की प्राथमिकता है और आने वाले समय में कंपनी कामगारों की सुरक्षा के प्रति इस प्रतिबद्धता को नई ऊंचाई देगी। कोल समिट में कंपनी के स्टाल को पुरस्कृत किए जाने पर उन्होंने स्टाल टीम प्रबंधन से जुड़ी एनसीएल टीम को हार्दिक बधाई दी। कहा कि एनसीएल के स्टाल के जरिये विशेषज्ञों एवं विजिटर्स को कंपनी की गतिविधियों से रूबरू होने का मौका मिला है। उन्हें विशेष रूप से कंपनी की ईको फ्रेंड्ली तकनीकों एवं गतिविधियों के बारे में व्यापक व सुलभ जानकारी मिली है। समिट में एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक कॉरपोरेट प्लानिंग सतीश झा ने कंपनी की ग्रीन गतिविधियों पर पेपर प्रेजेंट किया। जिसमें प्लांटेशन, रीक्लेमेशन, ईको रेस्टोरेशन, एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट्स, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स, जीरो वाटर डिस्चार्ज माइंस, एनसीएल की कोयला खदानों में ईको फ्रेंडली सरफेस माइनर की तैनाती, कार्बन फुटप्रिंट कम किए जाने के उपायों सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed