फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   फाटपखना में सरकारी आवास गिराया, चार का चालान

फाटपखना में सरकारी आवास गिराया, चार का चालान

Fri, 15 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
फाटपखना में सरकारी आवास गिराया, चार का चालान
म्योरपुर। क्षेत्र के फाटपखना ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास गिराने के मामले में पुलिस ने गुुरुवार को चार आरोपियों का चालान किया है। निर्माणाधीन आवास को बुधवार की शाम आरोपियों ने गिरा दिया था। इस पर भुक्तभोगी ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी। फाटपखना गांव में प्रधानमंत्री आवास की लाभार्थी राजकुमारी पत्नी राधेश्याम द्वारा आवास का निर्माण कराया जा रहा था। बुधवार की शाम गांव के ही कुछ लोगों ने पहुंचकर निर्माणाधीन आवास की दीवार गिरा दी। इस पर लाभार्थी के पति राधेश्याम गिरी ने मामले की सूचना डायल सौ के माध्यम से पुलिस को दी। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने आवास गिराने के चार आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए चारों आरोपियों रामदेवए अजयए चंदन व शिवधनी को पुलिस ने शांतिभंग की धारा 151 के तहत चालान कर दिया। आवास गिराने के आरोपियों का कहना है कि आवास उनकी जमीन में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed