{"_id":"5b181dd64f1c1bf16e8b68ac","slug":"161528307158-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपों के प्रवेश को लेकर एसपी से मिले विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपों के प्रवेश को लेकर एसपी से मिले विधायक
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में लगने वाले जाम व वाहनों के पार्किंग स्थल को लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह से मुलाकात की। उनसे नगर में टेंपो के प्रवेश पर चर्चा की। एसपी ने इस संबंध में आगामी रविवार को बैठक बुलाई है, जिसमें टेंपों के पार्किंग स्थल पर चर्चा होगी।
विधायक ने एसपी से नगर में आटो के प्रवेश व जाम की समस्याओं का स्थाई समाधान ढूंढने की चर्चा की। आटो को धर्मशाला के पास, महिला थाने के पास रोक दिए जाने से उत्पन्न समस्याओं से भी एसपी को अवगत कराया। एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक अरुण दीक्षित को समस्या का स्थाई समाधान ढूंढने का निर्देश दिया। कहा, कि रविवार को व्यापार मंडल और नगर के संभ्रांत लोगों को बुलाकर जाम की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की जाएगी। एसपी ने कहा कि वर्तमान में जो व्यवस्था लागू की गई है, वह अस्थाई है। बैठक के बाद नई व्यवस्था लागू होगी। इसके पूर्व आटो चालकों ने बुधवार को सदर विधायक कार्यालय पहुंच कर विधायक से अपनी फरियाद लगाई थी। इस दौरान राकेश, हेमंत कुमार सिंह, रिंकू, संतोष कुमार, छोटू, प्रदीप कुमार, चंदन, संतोष, परशुराम, श्याम सुंदर शामिल रहे।