{"_id":"5aedf2984f1c1b60098b8691","slug":"161525543576-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे पढ़ेंगे तभी होगा देश का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे पढ़ेंगे तभी होगा देश का विकास
Updated Sat, 05 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैनी। नगवा ब्लॉक में अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी विद्यालय वैनी का उद्घाटन शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष रॉबर्ट्सगंज वीरेंद्र जायसवाल ने फीता काटकर किया। विद्यालय में 107 बच्चों का नामांकन हो चुका है। चेयरमैन ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सरकार की एक नेक पहल है। इसके माध्यम से हमारे गांव क्षेत्र के गरीब बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम की अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल ने कहा कि आज के समय मे अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा करना नितांत आवश्यक हो गया है। जब हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करेंगे तभी हमारा क्षेत्र और देश विकास करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षक ही हमारी शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने के आधार हैं और उन्हीं से हमारी अपेक्षाएं जुड़ी हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हमारे ब्लॉक के बच्चों के लिए वरदान की तरह हैं। इसके माध्यम से गांव के गरीब बच्चे नि:शुल्क वैसी ही शिक्षा प्राप्त कर सकते जैसी शिक्षा कांवेंट स्कूलों में मिलती है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अब्दुल राफे खां ने बताया कि अभी तक विद्यालय में 107 बच्चों का नामांकन हो चुका है। नामांकन की प्रक्रिया जारी है। यहां ग्राम प्रधान मुरारी सिंह, अध्यापक राजकुमार मौर्य, राजकुमार उपाध्याय, रविशंकर, नीरज सिंह, सतीश यादव, महेंद्र जायसवाल, रामचंदर यादव, विमला देवी, फूलचंद, ओमप्रकाश, मो. अहमद, मो. अब्दुल हकीम, अमलेश शर्मा, अतुल चौबे मौजूद रहे।