{"_id":"59dd0f9d4f1c1b71548b6aab","slug":"161507659677-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांह पर काली पट्टी बांध कर दर्ज कराया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांह पर काली पट्टी बांध कर दर्ज कराया विरोध
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (अनपरा) । राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन का सत्याग्रह आंदोलन मंगलवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। अवर अभियंताओं ने विरोध में बांह में काली पट्टी बांध कर कार्य स्थल पर मौजूद रहे। इस दौरान परियोजना गेट के सामने सभी कर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन शाखा अनपरा के सभी अवर अभियंता चार सूत्रीय मांगों को लेकर पांचवें दिन भी विरोध दर्ज कराया। परियोजना के गेट नंबर एक पर सभा कर प्रबंधन की अन्यायपूर्ण कार्यवाही एवं गलत नीतियों के प्रति अपना विरोध प्रकट किया। शाखा अध्यक्ष हरिशंकर चौधरी ने बताया कि अवर अभियंता का ग्रेड वेतन रुपये 4600 तथा प्रारंभिक वेतनमान रुपये 12.540 अनुमन्य कराये जाने वाले आदेश की प्रभावी तिथि एक जनवरी 2006 छठवें वेतनमान लागू होने की तिथि से कराए जाने की मांग प्रमुख है। उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन 14 अक्तूबर तक जारी रहेगा।इसके बाद 15 अक्तूबर को लखनऊ में केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगे के आंदोलन पर निर्णय लिया जाएगा। विरोध सभा में शाखा सचिव आशुतोष कुमार द्विवेदी, सत्यम यादव, सचिन राज यादव, लक्ष्मी नारायण, अधिशासी अभियंता राम जनम यादव, मीडिया प्रभारी सुरेश सिंह, राजेश सिंह, वीके सिंह व सौरभ पांडेय उपस्थित रहे।